पाकिस्तान में सुरक्षित नही है हिन्दू धर्म के लोग: एनपीएफ
अमृतसर
नेशनल पीप्लुस फ्रंट एनपीएफ ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जिला थारपारकर के गांव जोगलर में कुछ कट्टरपंथियों की ओर से एक हिन्दू परिवार के घर को जलाने की सख्त शब्दों में निंदा की है। कहा कि पाकिस्तान में अल्पंसख्यक हिन्दू सुरक्षित नही है। इस लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान को अल्पंसख्यक विरोधी राष्ट्र घोषित करे। इस को लेकर एनपीएफ की ओर से यूएनओ के महासचिव को पत्र भेजा जाएगा।एनपीएफ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलदीपक मेहता ने कहा कि पाकिस्तान में हिन्दुओं के मानवीय अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। जोगलर गांव में जिस हिन्दु परिवार के घर को आग लगाई गई उस के बाद उस परिवार को गांव से बाहर निकाल दिया गया। जो कि अति निंदनीय घटना है। पाकिस्तान का आल्पसंख्यक म़ंत्रालय की इस मामले में चुप्पी भी कई तरह के सवाल पैदा कर रही है। इतना ही नही इस घटना की वहां के कट्टरपंथियों और इंसानियत विरोधी शक्तियों की ओर से वीडियों भी जारी करके मानवता का खुलेआम मजाक उडाया गया है। इस अवसर पर पार्टी के विद्यार्थी संगठन नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह और विकास बेरी आदि भी मौजूद थे।
— पंकज शर्मा

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home